ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a case of corruption came to light in the repair of pump canal

Chandauli News: पंप कैनाल की मरम्मत में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने.

"जिले के मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बताया कि प्रतिबंधित पहाड़ का अवैध ढोका सरकारी कार्य में हर हाल में उपयोग नहीं होगा। और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी"

chandauli

8:40 PM, Nov 24, 2025

Share:

Chandauli News: पंप कैनाल की मरम्मत में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने.
logo

प्रतिबंध पहाड़ियों से लाया गया ढोका पत्थर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया तहसील के नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल की मरम्मत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। निर्माण के वक्त करोड़ों के धन में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट के बाद क्षतिग्रस्त हुए नहर के मरम्मत में अब प्रतिबंधित पहाड़ से निकाले गए अवैध ढोका का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सिंचाई विभाग लघु डाल खंड वाराणसी के एक्सईएन और ठेकेदार पर आरोप है कि उन्होंने चोरी-छिपे यह सामग्री कार्यस्थल पर मंगवाई है। सरकारी कार्यों में अवैध सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित है, लेकिन यहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
किसानों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। किसान नेता अजय राय ने कहा कि जब सरकारी विभाग ही अवैध कार्यों को अंजाम दे रहा है, तो आम जनता से नियमों का पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रतिबंधित पहाड़ से अवैध ढोका खरीदकर पंप कैनाल की मरम्मत में इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
जिले के मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बताया कि प्रतिबंधित पहाड़ का अवैध ढोका सरकारी कार्य में हर हाल में उपयोग नहीं होगा। और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.