ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news a case was filed against 6 including mining officer on recovery from ballast laden trucks 04082025 wF4Pwm

Chandauli News: गिट्टी लदी ट्रकों से वसूली पर खनन अधिकारी सहित 6 पर मुकदमा दर्ज.

Chandauli News: गिट्टी लदी ट्रकों से वसूली पर खनन अधिकारी सहित 6 पर मुकदमा दर्ज.

12:00 AM, Jun 24, 2025

Share:

Chandauli News: गिट्टी लदी ट्रकों से वसूली पर खनन अधिकारी सहित 6 पर मुकदमा दर्ज.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।

चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर रविवार को सकलडीहा कोतवाली में गाजीपुर के ट्रक मालिक की शिकायत पर चंदौली जिला खनन अधिकारी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में वसूली में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

गाजीपुर के नंदगंज थाना दवोपुर गांव निवासी बृजेश यादव सोनभद्र से उपखनिज गिट्टी मोरंग का परिवहन करने का काम करते हैं, जिनकी कुछ ट्रकें चलती हैं। ट्रक मालिक ने 17 जून को सुबह सकलडीहा तिराहा धानापुर रोड में खनन अधिकारी सहित अन्य लोगों की ओर से गिट्टी लदी ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन से शिकायत की थी।

जिसकी पुलिस विभाग की ओर से जांच की जा रही थी। इस मामले में पुलिस की ओर से जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। रविवार को इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खनन अधिकारी गुलशन कुमार सहित तेजस नारायण, अमन श्रीवास्तव, ड्राइवर आशीष यादव, शुभम सिंह और रमेश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि ट्रक मालिक की शिकायत पर खनन अधिकारी सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना प्रचलित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.