Chandauli News: बीच सड़क हुई मारपीट कांड में तीन नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा.
"अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर कसबे में जी टी रोड पर शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में दो गुट सड़क पर आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बीच सड़क पर काफी देर तक महाभारत चलती रही, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची"
chandauli
12:05 PM, Aug 17, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के तिराहे पर वैगनआर सवार युवकों की पिटाई और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीती रात हुई इस घटना में तीन नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अलीनगर तिराहा निवासी दिनेश, शक्तिमान चौहान और रवि पासवान को नामजद किया गया है। इनके अलावा कई अन्य स्थानीय युवकों की भूमिका सामने आई है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। चंदौली की तरफ से आ रही वैगन आर कार सवार शकुराबाद और ककरमत्ता निवासी तीन युवकों को नशे में धुत अराजक तत्वों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान उनसे 13 हजार रुपये नकद, एक एप्पल वॉच और सोने की चेन भी लूट ली गई थी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि घटना की सूचना के बावजूद पुलिस की 112 पीआरवी और बीट इंचार्ज देर से मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपियों का हौसला बुलंद रहा।



