ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a feast is being given to the accident on both sides of the road

Chandauli News: सड़क पर दोनों तरफ उगी झाड़ियां दे रही हैं दुर्घटना को दावत.

"स्थानीय निवासियों की मांग है कि लोगों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) तुरंत संज्ञान ले और झाड़ियों की कटाई करवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह सड़क दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन सकती है"

chandauli

6:49 PM, Sep 9, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क पर दोनों तरफ उगी झाड़ियां दे रही हैं दुर्घटना को दावत.
logo

जरखोर धरौली मार्ग पर दोनों तरफ उगी झाड़ियां

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के जरखोर धरौली मार्ग जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां और घास अब दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। यह मार्ग चंदौली जिला मुख्यालय को बिहार के भभुआ कैमूर जिला मुख्यालय से जोड़ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। बारिश के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़ गई हैं, जिससे दोनों ओर की पटरियां पूरी तरह ढक चुकी हैं। इससे वाहन चालकों को सही रास्ता पहचानने में कठिनाई हो रही है और अंधा मोड़ जैसा भ्रम उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और कई जगह जानवर झाड़ियों से निकलकर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अब तक कई बाइक सवार गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि विभाग द्वारा सड़क किनारे की सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं की जा रही है। इससे मार्ग पर आवाजाही करने में भय बना रहता है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि लोगों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) तुरंत संज्ञान ले और झाड़ियों की कटाई करवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह सड़क दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन सकती है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.