Chandauli News: विशेष सघन टिकट जांच अभियान में पकडे गए बिना टिकता 591 लोगो से वसूला गया 2,00,995 रुपए जुर्माना.
"डीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर चयनित श्रेणी में ही यात्रा करें। इस प्रकार के सघन जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे रेल यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाया जा सके"
chandauli
9:26 PM, Oct 11, 2025
Share:


विशेष सघन टिकट जांच अभियान में टिकट जांच करते टीटीई
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू रेल मंडल में बिना टिकट/अनुचित प्राधिकार के यात्रा एवं बिना बुक किए गए सामान की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अनाधिकृत यात्रा को हतोत्साहित किया जा सके। इसी क्रम में गया स्टेशन पर डीडीयू एवं दानापुर मंडलों की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस अभियान के अंतर्गत गया स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई। साथ ही गया से गुजरने वाली 15 रेलगाड़ियों में भी गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 591 मामलों में बिना टिकट/अनुचित यात्रा करते पाए गए यात्रियों से ₹2,00,995/- का जुर्माना वसूला गया। इस संयुक्त अभियान में टिकट जांच दल एवं रेल सुरक्षा बल के 50 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। डीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर चयनित श्रेणी में ही यात्रा करें। इस प्रकार के सघन जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे रेल यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाया जा सके।



