मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a five year old boy who had gone to take bath in the gurvat river died due to drowning creating chaos in the family

Chandauli News: गुरवट नदी में नहाने गए पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“चंदौली में रविवार को नदी में नहाना पांच साल के मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। परिजनों के सामने ही बालक गहरे पानी में समा गया। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।”

chandauli

7:19 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: गुरवट नदी में नहाने गए पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

AI तस्वीर...

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर गुरवट नदी में नहाने के दौरान पांच वर्षीय संदीप की डूबने से मौत हो गई। संदीप बिहार के रोहतास जिले के भुड़कुड़ा गांव का रहने वाला था और कुछ दिन पहले अपनी मां सीता देवी के साथ शाहपुर स्थित नाना सूरज लाल के घर आया था। रविवार को वह परिजनों के साथ गांव के पास गुरवट नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक डूबने लगा। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी की गहराई में समा गया।

विज्ञापन

परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद संदीप को गहरे पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सोनभद्र के रायपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे की जानकारी के बाद शाहपुर गांव के साथ ही संदीप के पैतृक गांव भुड़कुड़ा, रोहतास में भी शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.