ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a giant dragon trapped in fishermen s net created a stir

Chandauli News: मछुआरों की जाल में फंसा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप.

"अमादपुर गांव निवासी आनंद मल्लाह ने सोमवार की शाम को गंगा में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। मंगलवार की सुबह जाल निकालने लगा तो जाल बाहर नहीं आ रहा था। इस पर आनंद ने अन्य मल्लाहों को इस बात की जानकारी दी"

chandauli

2:15 PM, Sep 2, 2025

Share:

Chandauli News: मछुआरों की जाल में फंसा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप.
logo

मछुआरों पर हमला करता जाल में फंसा अजगर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के अमादपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ गंगा में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में मछली के साथ भरी-भरकम अजगर फंस गया। मछुआरों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। अजगर मिलने की सूचना पर गंगा किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

Img

मछुआरों के जाल में फंसा विशालकाय अजगर

जानकारी के अनुसार अमादपुर गाँव निवासी आनंद मल्लाह ने सोमवार की शाम को गंगा में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। मंगलवार की सुबह जाल निकालने लगा तो जाल बाहर नहीं आ रहा था। इस पर आनंद ने अन्य मल्लाहों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों की मदद से जब आनंद ने जाल को गंगा से बाहर निकाला तो जाल के बाहर आते ही सब लोग जाल को छोड़कर भाग खड़े हुए। जाल में भरी भरकम अजगर फंसा हुआ था, जिसकी लंबाई लगभग दस फीट होगी।

विज्ञापन

Img

अजगर देखने मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीण

जाल में अजगर फंसने की सूचना जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्रामीण विक्की सिंह, विशाल सिंह, रणधीर यादव, राहुल सिंह, अमित सिंह, दिलीप सिंह, गोलू सिंह, कल्लू निषाद, आनंद निषाद, अनुराग सिंह सहित अन्य लोगों ने अजगर को सुरक्षित स्थान छोड़ने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.