ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a giant truck with 308 wheels landed on the highway a crowd gathered to see the 180 ton vessel

Chandauli News: हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, 180 टन के वेसल को देखने उमड़ी भीड़.

“नेशनल हाईवे-19 पर 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 180 टन वजनी वेसल को लेकर चल रहे इस महाकाय ट्रक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।”

chandauli

7:32 PM, Sep 25, 2026

Share:

Chandauli News: हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, 180 टन के वेसल को देखने उमड़ी भीड़.
logo

308 पहियों वाले ट्रक पर लगे महाकाल 180 तान के वेशल को देखते लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नेशनल हाईवे-19 पर इन दिनों 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहा यह ट्रांसपोर्टर ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए चंदौली की नौबतपुर सीमा से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ है। इसे देखने के लिए हाईवे के किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है और लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Img

जानकारी के अनुसार विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था। इसके बाद विशेष ट्रांसपोर्टर के जरिए इसे बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई तक ले जाया जा रहा है। बताया गया कि चीनी मिल में एथेनॉल बनाने के लिए इस मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। बिहार के मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरने के बाद ट्रांसपोर्टर यूपी-बिहार सीमा होते हुए चंदौली में दाखिल हुआ है। विशाल ट्रक के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी सतर्क है। मार्ग में आने वाले अवरोधों और गैंट्री बोर्ड आदि को हटाने की कवायद की जा रही है। चंदौली में नौबतपुर से प्रवेश के बाद यह ट्रांसपोर्टर नेशनल हाईवे के रास्ते जिला मुख्यालय, मुगलसराय होते हुए वाराणसी की ओर जाएगा।

विज्ञापन

Img

महाकाय ट्रक को देखने पहुंचे मचिया गांव निवासी संतू कुमार यादव ने बताया कि इतनी बड़ी गाड़ी उन्होंने पहले नहीं देखी थी। जानकारी मिलने पर वह इसे देखने पहुंचे। वहीं बिहार निवासी बबलू कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रक के वायरल होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह भी इसे देखने पहुंचे और वीडियो बनाया। लोगों के बीच इस विशाल ट्रांसपोर्टर और उस पर लदे वेसल को लेकर खासा कौतूहल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.