Chandauli News : हत्या के मामले में वांछित युवती गिरफ्तार, मझवार रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ी गई आरोपी.
“चंदौली में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने वांछित युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। महिला की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई थी।”
chandauli
7:57 PM, Aug 18, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चंदौली थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में 22 मई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल शीला देवी की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सन्ध्या यादव (24) को मंगलवार को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 22 मई को अरविंद कुमार यादव और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान अरविंद के चाचा और चाची शीला देवी को गंभीर चोटें आई थीं। शीला देवी का उपचार जिला अस्पताल चंदौली में कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद मामले में दर्ज मुकदमे में हत्या से संबंधित धारा बढ़ाई गई। इसी मामले में पुलिस को सन्ध्या यादव की तलाश थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे मझवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
