Chandauli News: घर में काम कर रही युवती को सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर.
“शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआं गांव में घर के भीतर काम कर रही 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।”
chandauli
11:45 PM, Jul 25, 2026
Share:

चकिया संयुक्त चिकित्सालय में युवती का उपचार करते डॉक्टर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआं गांव में शनिवार सुबह घर के भीतर काम कर रही एक युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुआं निवासी प्रेम शंकर विश्वकर्मा की 20 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी शनिवार सुबह घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
परिजन तत्काल युवती को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार किया, लेकिन विष का प्रभाव अधिक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवती का उपचार जारी है और परिजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।