Chandauli News: सुबह टहलने निकले किराना व्यापारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, इलाके में दहशत.
"सीओ सकलडीहा ने बताया कि “प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक सुबह टहलने निकले थे, रास्ते में एक व्यक्ति से विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”
chandauli
10:26 AM, Dec 5, 2025
Share:


घटनास्थल पर पड़ा व्यापारी का शव,पास में पड़ा खून से सना डंडा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तुलसी आश्रम नोनार बाजार के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी उमाशंकर मौर्य (55) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना नोनार तुलसी आश्रम गांव के समीप हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावरो ने लाठी डंडे से मार कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
गाली-गलौज के बाद हमला, फावड़े की बट से भी पीटा
जानकारी के अनुसार उमाशंकर मौर्य सुबह लगभग 6 बजे टहलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और फावड़े की बट से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से सना डंडा मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
घटनास्थल पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाली स्थिति
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से खून से सना डंडा बरामद
सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तुलसी आश्रम के पास एक व्यक्ति का सड़क पर शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और शव के पास से ने खून से सना डंडा बरामद किया।
सीओ सकलडीहा ने बताया कि “प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक सुबह टहलने निकले थे, रास्ते में एक व्यक्ति से विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”



