Chandauli News:पांच ट्रक टायर चोरी करने वाला अभ्यस्त अपराधी गिरफ्तार.
चकिया पुलिस ने दुकान के बाहर से पांच पुराने ट्रक टायर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में शामिल रहा है। उसके पास से चोरी के टायर बेचकर मिले दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं।”
chandauli
9:09 PM, Sep 2, 2026
Share:


चकिया पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया पुलिस ने पांच पुराने ट्रक टायर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चोरी का अभ्यस्त अपराधी है और उसके खिलाफ चंदौली व मिर्जापुर जिले में चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
मामला चकिया बाजार से अहिरौरा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक टायर की दुकान से जुड़ा है। निर्भयादास निवासी महताब खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 अगस्त की भोर करीब 1:44 बजे उनकी दुकान/घर के बाहर रखे पांच पुराने ट्रक टायर चोरी हो गए थे। इनमें चार अपोलो और एक एमआरएफ कंपनी का टायर था। शिकायत के आधार पर चकिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शहनवाज पुत्र मल्लू निवासी बड़गांवा, थाना शहाबगंज को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने बुधवार 2 सितंबर को उसे बोदारेकला नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 अगस्त की रात चकिया बाजार से अहिरौरा मार्ग स्थित टायर की दुकान के सामने से पांच टायर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए टायरों को बेचने से मिले रुपयों में से दो हजार रुपये आरोपी के पास से बरामद हुए हैं। चकिया पुलिस के मुताबिक शहनवाज के खिलाफ चकिया और शहाबगंज के अलावा मिर्जापुर के अदलहाट थाने में भी चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2019 और 2020 में चोरी के मामले तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।



