ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a high speed truck killed student leader fellow injured

Chandauli News: तेज़ रफ्तार ट्रक ने ली छात्र नेता की जान, साथी घायल.

"मृतक वीरेंद्र यादव उर्फ़ बंटी पीडीडीयू नगर स्थित एलबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में जिलाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके थे। उनकी असमय मौत की खबर फैलते ही परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर साथियों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंटी हमेशा युवाओं की आवाज़ बुलंद करने वाले नेता थे। यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि छात्र राजनीति के लिए भी गहरा आघात बनकर आया है"

chandauli

10:21 PM, Oct 2, 2025

Share:

Chandauli News: तेज़ रफ्तार ट्रक ने ली छात्र नेता की जान, साथी घायल.
logo

मृतक वीरेंद्र यादव उर्फ बंटी की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ़ बंटी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की दोपहर बंटी का शव गांव में पहुंचने पर बड़ी संख्या में सपा नेता और मृतक के दोस्त पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक वीरेंद्र यादव उर्फ़ बंटी पीडीडीयू नगर स्थित एलबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में जिलाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुका था।

Img

बता दें कि बंटी अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी वाराणसी के लंका क्षेत्र के पास पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक की चपेट में आकर बंटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका साथी सड़क पर तड़पता रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलते ही वाराणसी की लंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Img

मृतक बंटी की पहचान कॉलेज की छात्र राजनीति में एक तेजतर्रार और मिलनसार नेता के रूप में थी। उनकी असमय मौत की खबर फैलते ही परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर साथियों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बंटी हमेशा युवाओं की आवाज़ बुलंद करने वाले नेता थे। यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि छात्र राजनीति के लिए भी गहरा आघात बनकर आया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.