ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a historic fair will be organized on bhaiya dooj in jamdih sadar kotwal alert on security arrangements

Chandauli News: जामडीह में भैया दूज पर लगेगा ऐतिहासिक मेला, सुरक्षा व्यवस्था पर सदर कोतवाल अलर्ट.

“चंदौली के जामडीह गांव स्थित जामेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के अगले दिन भैया दूज पर लगने वाले मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने सरोवर और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आयोजकों व पुजारी को आवश्यक निर्देश दिए। यहां दर्शन-पूजन के लिए यूपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।”

chandauli

5:12 PM, Nov 9, 2026

Share:

Chandauli News: जामडीह में भैया दूज पर लगेगा ऐतिहासिक मेला, सुरक्षा व्यवस्था पर सदर कोतवाल अलर्ट.
logo

जामेश्वर मंदिर और सरोवर के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के जामडीह गांव स्थित जामेश्वर महादेव मंदिर में भैया दूज के अवसर पर लगने वाले मेले और दर्शन-पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जामेश्वर सरोवर व मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मेला आयोजकों और पुजारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Img

मान्यता है कि काशी विश्वनाथ, मारकंडेय महादेव और कालेश्वर महादेव के दर्शन के बाद श्रद्धालु जामडीह स्थित जोड़ा शिवलिंग जामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान एक साथ प्रकट हुए दो शिवलिंग और गौतम बुद्ध से जुड़ी प्रतिमा मिलने की बात भी स्थानीय लोगों द्वारा बताई जाती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, करीब पौने दो सौ वर्षों से यहां भैया दूज के अवसर पर विशेष मेला लगता है। इस दौरान महिलाएं जामेश्वर सरोवर में स्नान-ध्यान कर नए वस्त्र धारण करती हैं और मंदिर में जलाभिषेक कर संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाली महिलाओं की मुरादें पूरी होती हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Img

सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मेले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। सरोवर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव, अरुण सिंह, अजय सिंह राजपूत, श्रवण, महेंद्र राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.