Chandauli News: घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर चालक घायल.
"घना कोहरा हादसे की मुख्य वजह रहा, जिससे आगे चल रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच में जुट गई है"
chandauli
4:57 PM, Dec 18, 2025
Share:


कोहर कारण सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। घने कोहरे के कारण शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फूटिया गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर एक हाइवा में पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई कि टीम कि मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे कंटेनर चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 1033 हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घायल चालक की पहचान 22 वर्षीय मोहिशीन के रूप में हुई है, जो हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत स्थिर है।
बताया जा रहा है कि घना कोहरा हादसे की मुख्य वजह रहा, जिससे आगे चल रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच में जुट गई है।



