ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a huge python got trapped in the net of fishermen created chaos

Chandauli News: मछुआरों के जाल में फंसा भारी भरकम अजगर, मची अफरा-तफरी.

"प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछुआरे जब गंगा से अपना जाल खींच रहे थे, तो उन्हें उसमें असामान्य रूप से भारीपन महसूस हुआ। सावधानीपूर्वक जाल को बाहर निकालने पर उसमें एक विशाल अजगर लिपटा हुआ मिला। यह देखकर मछुआरे और आसपास के लोग कुछ देर के लिए सहम गए"

chandauli

8:36 PM, Oct 16, 2025

Share:

Chandauli News: मछुआरों के जाल में फंसा भारी भरकम अजगर, मची अफरा-तफरी.
logo

मछुआरों के जाल में फंसा अजगर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर गुरुवार शाम मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में एक बड़ा अजगर फंस गया। जाल में भरी भरकम अजगर को फंसा देखा मछुआरों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर पहुंच गए। इस घटना से घाट पर मौजूद लोगों में कौतूहल फैल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरैनी गांव के सामने गंगा नदी में फेकू निषाद ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। शाम को जब वे जाल निकाल रहे थे, तो भारी वजन के कारण उसे उठा नहीं पाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। अजगर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने वन विभाग से अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.