मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a huge python seen on a rosewood tree forest department did the rescue with the help of villagers

Chandauli News: शीशम के पेड़ पर दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया रेस्कियू.

"वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित खतरा टल गया।"

chandauli

7:24 PM, Feb 11, 2026

Share:

Chandauli News: शीशम के पेड़ पर दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया रेस्कियू.
logo

पेड़ पर बैठा विशाल अजगर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के टिमिलपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सत्ती माता मंदिर के पास एक शीशम के पेड़ पर विशालकाय अजगर लटका दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते 28 जनवरी को भी इसी स्थान पर अजगर दिखाई दिया था। उस समय वन विभाग की टीम ने प्रयास किया, लेकिन वह तालाब में गिरकर ओझल हो गया था। इसके बाद से आसपास के लोग सहमे हुए थे। बुधवार को दोबारा उसी पेड़ पर अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। इस बार ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मच्छरदानी समेत घरेलू साधनों की मदद से उसे नीचे गिराया। भागने की कोशिश कर रहे अजगर को ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद गांव में राहत का माहौल है। कार्रवाई के दौरान एक युवक का मोबाइल तालाब में गिर गया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित खतरा टल गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.