ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a huge python was seen near the temple the forest department did the rescue with great effort

Chandauli News: मंदिर के पास दिखाई दिया विशाल अजगर, कड़ी मशक्कत से वन विभाग ने किया रेस्क्यू.

"नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ा गया और बाद में उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद जोखिम भरे कदम उठाने से बचें"

chandauli

12:52 PM, Nov 18, 2025

Share:

news-img
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:संतोष कुमार, नौगढ़.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चंद्रकांता किला मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास एक विशाल अजगर दिखाई पड़ा। अचानक अजगर दिखने से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नौगढ़ रेंज के वन विभाग को दी।

Img

सूचना मिलते ही रेंजर संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण टीम को उसे नियंत्रित करने में करीब एक घंटे का समय लगा। रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों ने विशेष सावधानी बरती ताकि न तो अजगर को और न ही किसी ग्रामीण को कोई नुकसान पहुंचे।

विज्ञापन

Img

नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ा गया और बाद में उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद जोखिम भरे कदम उठाने से बचें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.