मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a laborer got electrocuted while removing encroachment his life was saved due to the wisdom of tsi

Chandauli News: अतिक्रमण हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, टीएसआई की सूझबूझ से बची जान.

"घटना ने अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे अभियानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।"

chandauli

8:17 PM, May 6, 2026

Share:

Chandauli News: अतिक्रमण हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, टीएसआई की सूझबूझ से बची जान.
logo

तार को हटाते टीएसआई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। नगर के जीटी रोड स्थित धर्मशाला मोड़ के पास बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Img

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय अनिल अवैध निर्माण हटाने के लिए ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान मौजूद यातायात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने तत्परता दिखाते हुए बिजली के केबल को हटाकर युवक को करंट से अलग किया, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

Img

घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। घटना ने अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे अभियानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।#ChandauliNews #AccidentNews #ElectricShock #UPNews #Safety


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.