Chandauli News: अश्लील फब्तियां कसने वाला एक शोहदा गिरफ्तार.
"इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि कोरडिया गांव का रहने वाला मोनू फबत्तियाँ कस रहा था। महिलाओं के विरुद्ध किसी प्रकार का अपराध करने वालों की खैरियत नहीं है। शासन द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में इस प्रकार के अभियान चलते रहेंगे"
chandauli
7:24 PM, Oct 9, 2025
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लाने हेतु दिए गए क्रम में पुलिस द्वारा जारी अभियान के तहत गुरुवार को बलुआ पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार अपने हमराहीयों के साथ बलुआ थाना क्षेत्र की एक महिला को देखकर अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने वाले एक शोहदा 19 वर्षीय मोनु पुत्र रामसुधार निवासी ग्राम कोड़रिया कोतवाली सदर सराय टेढ़की पुलिया से गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
आरोपी को थाना बलुआ पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि कोरडिया गांव का रहने वाला मोनू फबत्तियाँ कस रहा था। महिलाओं के विरुद्ध किसी प्रकार का अपराध करने वालों की खैरियत नहीं है। शासन द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में इस प्रकार के अभियान चलते रहेंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, उपनिरीक्षक बिनोद सिंह, महिला हेडकॉन्स्टेबल कौशिल्या देवी, महिला कॉन्स्टेबल शालिनी चौधरी रहे।



