ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a massive fire broke out due to short circuit the shed was burnt to ashes four goats were burnt alive

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मड़ई जलकर राख, चार बकरियां जिंदा जलीं.

"समाजसेवी राजीव विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"

chandauli

6:33 PM, May 23, 2026

Share:

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मड़ई जलकर राख, चार बकरियां जिंदा जलीं.
logo

घटना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज(चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के ढून्नू गांव में शनिवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक रिहायशी मड़ई पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में मड़ई में बंधी चार बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि घरेलू सामान, साइकिल और चौकी समेत हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Img

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामनिहोर विश्वकर्मा की रिहायशी मड़ई के पास लगे बिजली के खंभे पर 440 वोल्ट की केबल तेज गर्मी के कारण जलने लगी। बताया जा रहा है कि केबल से निकली चिंगारी उड़कर मड़ई पर जा गिरी, जिससे उसमें अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के समय मड़ई में चार बकरियां बंधी हुई थीं। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकाल पाते, तब तक चारों बकरियां जिंदा जल चुकी थीं। इसके अलावा साइकिल, चौकी, कपड़े और घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवार को हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन

Img

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। समाजसेवी राजीव विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.