ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a massive fire broke out in a bundle of pipes kept for every household tap scheme loss worth crores

Chandauli News: हर घर नल योजना के लिए रखे पाइप के बंडल में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान.

"स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आग में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है"

chandauli

5:14 PM, Nov 21, 2025

Share:

news-img
logo

रेमा प्राथमिक विद्यालय परिसर में धू धू पर जलता पाइप

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में रखे हर घर नल योजना के पाइप बंडल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से रिलायंस का रखा पाइप का बंडल धू-धू कर जल गया। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

Img

आग की चपेट में आकर सोलर पैनल और जनरेटर भी जल गए। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा टंकी भी आग की चपेट में आया है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आग में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.