Chandauli News: किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख, अस्पताल से गायब मिले डॉक्टर.
"परिजनों का आरोप है कि चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर ड्यूटी पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। परिवार इस समय एक ओर आग से हुए भारी नुकसान और दूसरी ओर घायल व्यापारी के इलाज की चिंता से जूझ रहा है।"
chandauli
12:06 PM, Jul 15, 2026
Share:


दुकान में लगी भीषण आग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां कस्बे में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर मुगलसराय से लौट रहे दुकान संचालक विजय गुप्ता की बाइक रास्ते में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बाइक पर सवार बड़ी बहन रिंकी गुप्ता भी घायल हुई हैं। एक ही रात में हुई दो घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, खंडवारी रानेपुर निवासी सगे भाई अजय गुप्ता और विजय गुप्ता की चहनियां के सैदपुर रोड पर किराना की दुकान है। बताया जा रहा है कि दुकान बंद करते समय दीपक जलाया गया था। देर रात करीब साढ़े दस बजे अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उधर, आग की सूचना मिलते ही विजय गुप्ता अपनी बहन रिंकी गुप्ता के साथ बाइक से चहनियां के लिए निकले। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
