ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a massive fire broke out in residential huts on the roadside huts of two families burnt to ashes

Chandauli News: सड़क किनारे रिहायसी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दो परिवारों की झोपड़ियां जलकर खाक.

"पीड़ित परिवार लंबे समय से अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। आग की इस घटना के बाद उनके सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।"

chandauli

6:06 PM, Feb 12, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क किनारे रिहायसी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दो परिवारों की झोपड़ियां जलकर खाक.
logo

झोपड़िया में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).  

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर तिराहे के समीप गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी किनारे बनी झोपड़ियों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे झोपड़ी से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े, राशन और जरूरी कागजात जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पास में वाहन धुलाई का काम करने वाले एक युवक ने भी अपनी मशीन से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार लंबे समय से अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। आग की इस घटना के बाद उनके सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.