ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a massive fire broke out in the barn which was controlled by the villagers after an hour of effort

Chandauli News: खलिहान में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू.

"प्रभावित किसान देवेश सिंह यादव ने कहा, “आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझ नहीं आया। पूरा पुआल जल गया। गांव वालों ने मदद न की होती तो नुकसान और ज्यादा हो जाता।”घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है"

chandauli

7:49 PM, Dec 11, 2025

Share:

Chandauli News: खलिहान में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू.
logo

आज की चपेट में आकर जला पुआल का ढेर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ तहसील के चुप्पेपुर गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसान देवेश सिंह यादव के खलिहान में रखे धान के पुआल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। तेज धूप और हवा के झोंकों ने आग को पलभर में भड़का दिया, जिससे करीब 20 से 25 बीघे खेत में रखा पूरा पुआल राख में तब्दील हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Img

अचानक उठती ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीण किसी तरह बाल्टी, ड्रम, पाइप और अन्य साधन लेकर मौके पर पहुंच गए। खेत के पास स्थित कुएं से इंजन चलाकर लगातार पानी डाला गया। तेज हवा के चलते लपटें कई दिशाओं में फैलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर आग की दिशा मोड़ी और उसे फैलने से रोकने में सफलता पाई।

विज्ञापन

Img

करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसानों की मेहनत का पूरा पुआल राख में बदल चुका था। घटना से दुखी किसान देवेश सिंह यादव ने कहा,“आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समझ नहीं आया। पूरा पुआल जल गया। गांव वालों ने मदद न की होती तो नुकसान और ज्यादा हो जाता।”घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.