ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm and cdo ate mid day meal with children in council school asked questions to children

Chandauli News: डीएम और सीडीओ ने परिषदीय विद्यालय में बच्चो संग खाया मिड डे मिल, बच्चों से पूछे सवाल.

“जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर और कंपोजिट विद्यालय खगवल का औचक निरीक्षण किया। खगवल में डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।”

chandauli

10:05 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: डीएम और सीडीओ ने परिषदीय विद्यालय में बच्चो संग खाया मिड डे मिल, बच्चों से पूछे सवाल.
logo

परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील भोजन खाकर क़्वालिटी चेक करते जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बुधवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों और गेस्ट हाउस का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के शैक्षणिक स्तर और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Img

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर पहुंचे। यहां कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई। विद्यालय परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के संचालन की स्थिति देखी। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय खगवल में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक जानकारी परखी। कक्षा छह के विद्यार्थियों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई गई और विभिन्न शब्दों के अर्थ पूछे गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जांच की। भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर उन्होंने संतुष्टि जताई।

विज्ञापन

Img

विद्यालय परिसर और अन्य कक्षाओं का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द पहुंचकर नवीन निर्मित भवन का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा कर संबंधित विभाग को भवन हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.