ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a massive fire broke out in the police dumping yard on the highway 17 seized vehicles burnt to ashes

Chandauli News: हाइवे किनारे पुलिस डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, 17 जब्त वाहन जलकर खाक.

"क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें एक थ्री-व्हीलर और 16 चारपहिया वाहन शामिल हैं। 14 वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि 3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

chandauli

9:52 PM, Jan 29, 2026

Share:

Chandauli News: हाइवे किनारे पुलिस डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, 17 जब्त वाहन जलकर खाक.
logo

धु धु कर जलते पुलिस डंपिंग यार्ड में खड़े वाहन.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली)  

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर पिकेट के पास बने पुलिस डंपिंग यार्ड में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जब्त की गई दर्जनों गाड़ियां जल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Img

जानकारी के अनुसार यार्ड में शराब तस्करी, पशु तस्करी समेत विभिन्न मामलों में पकड़ी गई गाड़ियों को खड़ा किया गया था। दोपहर के समय अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 17 वाहन इसकी चपेट में आ चुके थे। 

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें एक थ्री-व्हीलर और 16 चारपहिया वाहन शामिल हैं। 14 वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि 3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी साजिश का परिणाम है, इसकी जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.