Chandauli News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ और उसके पालतू कुत्ते की मौत, मचा हड़कंप.
"मृतक पारस बिन्द के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है"
chandauli
2:32 PM, Dec 23, 2025
Share:


हाई टेंशन तार की चपेट में आया अधेड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के पई, कुशी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय पारस बिन्द के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे पारस बिन्द अपने पालतू कुत्ते के साथ शौच के लिए गांव से बाहर निकले थे। इसी दौरान अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से डेढ़गांवा फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था।घना कोहरा होने के कारण जमीन पर पड़े तार को पारस बिन्द देख नहीं पाए और अनजाने में वे तथा उनका कुत्ता दोनों उसके संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक पारस बिन्द के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



