Chandauli News: मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर.
"सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
chandauli
12:49 PM, Jun 25, 2026
Share:


जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश यादव बुधवार सुबह सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बलारपुर गांव से बारात से लौट रहे बाइक सवारों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बलारपुर गांव में शादी समारोह के दौरान रात में बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार सुबह एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार का पीछा करते हुए तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई, जबकि पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने मॉर्निंग वॉक कर रहे जयप्रकाश यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
