मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a new rest room equipped with state of the art facilities separate arrangements for women tte

Chandauli News: टीटीई के लिए तीन सौ बेड का बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया रेस्ट रूम, महिला टीटीई के लिए अलग व्यवस्था.

"वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि चल टिकट परीक्षक के लिए अलग रेस्ट रूम के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। 8.8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक 300 बेड के नए रेस्ट रूम से चल टिकट परीक्षक को रुकने की समस्या समाप्त हो जाएगी"

chandauli

3:01 PM, Sep 25, 2025

Share:

Chandauli News: टीटीई के लिए तीन सौ बेड का बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया रेस्ट रूम, महिला टीटीई के लिए अलग व्यवस्था.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। ट्रेनों में टिकट चेकिंग करते हुए डीडीयू पहुंचने वाले चल टिकट परीक्षकों को रुकने में अब असुविधा का सामना नहीं करना होगा। इनके लिए तीन सौ बेड का नया रेस्ट रूम बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 8.8 करोड़ होगी। रेस्ट रूम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वहीं, महिला टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है। वर्तमान में डीडीयू स्टेशन पर 206 टीटीई, सीआईटी आदि तैनात हैं। वहीं, मंडल में लगभग 360 टीटीई तैनात हैं। टिकट चेकिंग के दौरान स्टाफ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जाते हैं।

Img

डीडीयू स्टेशन पर प्रयागराज मंडल से भी बड़ी संख्या में टीटीई पहुंचते हैं। इनके रुकने के लिए डीआरएम ऑफिस के पीछे एक टीटीई रेस्ट रूम बना हुआ है, जिसकी क्षमता 120 बेड की है जो पुराना हो चुका है। वहीं रोजाना यहां 150 से 160 टीटीई स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें रुकने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए मंडल रेल प्रशासन ने नए रेस्ट रूम बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बनने से दो रेस्ट रूम में 420 बेड हो जाएंगे, जिससे चल टिकट परीक्षकों को रुकने में अब परेशानी नहीं होगी। नए टीटीई रेस्ट रूम में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन

Img

नए टीटीई रेस्ट रूम पूरी तरह वातानुकूलित और सीसीटीवी कैमरे वाला होगा। यहां स्मार्ट टीवी, आधुनिक फर्नीचर, वाईफाई, डाइनिंग हॉल, वेज और नॉनवेज खाने की सुविधा दी जाएगी। नए टीटीई रेस्ट रूम में महिला चल टिकट परीक्षक के लिए अलग व्यवस्था की गई है। उनके लिए टॉयलेट, रूम, डाइनिंग हॉल आदि सब अलग होगा। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इस बाबत वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि चल टिकट परीक्षक के लिए अलग रेस्ट रूम के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। 8.8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक 300 बेड के नए रेस्ट रूम से चल टिकट परीक्षक को रुकने की समस्या समाप्त हो जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.