Chandauli News: सिकंदराबाद से गया लौट रहे यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से हुई मौत.
“सिकंदराबाद से गया लौट रहे 45 वर्षीय यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। डीडीयू जंक्शन पहुंचने पर टीटीई की सूचना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”
chandauli
7:50 PM, Sep 10, 2026
Share:


डीडीयू जंक्शन पर यात्री के शव के पास मौजूद परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। सिकंदराबाद से गया लौट रहे 45 वर्षीय नरेश भुइयां की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पहुंचने पर परिजनों ने शव को प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारा। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड के पिपरा गांव निवासी नरेश भुइयां रविवार को रोजगार के सिलसिले में पत्नी सबिता देवी, बड़े भाई गोलू भुइयां और पड़ोसी रामलखन यादव के साथ सिकंदराबाद गए थे। वहां पहुंचने के बाद नरेश की तबीयत अचानक खराब हो गई।हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर वापस गांव के लिए ट्रेन से रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। गुरुवार को ट्रेन डीडीयू जंक्शन पहुंची तो परिजनों ने शव को प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारा।
विज्ञापन
टीटीई की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्री की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



