Chandauli News: वन भूमि पर बन रहा पक्का मकान ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप.
"चकिया वन रेंज के रेंजर अश्विनी चौबे ने स्पष्ट किया कि जंगल की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।"
chandauli
8:00 PM, Apr 6, 2026
Share:


अवैध निर्माण को गिरते वन विभाग के कर्मचारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के भीषमपुर गांव में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल की जमीन पर बन रहे पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर बीट के हथिनी कम्पार्टमेंट नंबर 2ए में की गई, जहां लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी।
जानकारी के अनुसार, अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर रेन्जर अश्विनी चौबे ने पहले ही निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा गया और छत डालने का काम भी शुरू कर दिया गया। इसके बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रेन्जर अश्विनी चौबे और डिप्टी रेन्जर आनंद दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की। टीम ने दलबल के साथ पहुंचकर निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
चकिया वन रेंज के रेंजर अश्विनी चौबे ने स्पष्ट किया कि जंगल की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं विभाग की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
