ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a person injured in a bike collision died during treatment the shadow of the father was lifted from the heads of two children

Chandauli News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.

“नौगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।”

chandauli

9:47 PM, Sep 11, 2026

Share:

Chandauli News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया.
logo

मृतक कल्लू उर्फ़ मंसूर कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ पुल के पास गुरुवार की रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में देउरा निवासी कल्लू उर्फ मंसूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Img

जानकारी के अनुसार कल्लू उर्फ मंसूर तेंदुआ पुल के पास दुकान खोलकर नाई का काम करते थे और वहीं रहते थे। गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद वह शौच के लिए बाहर निकले थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। बाइक चालक रामप्रवेश निवासी सोनवार भी घायल हुआ था। एंबुलेंस से दोनों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मी सौरव ने प्राथमिक उपचार किया। कल्लू की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोढ़ी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Img

बताया गया कि बाइक पर रामप्रवेश के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार नशे में थे और तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, जिसके कारण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंसूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा 10 वर्ष और छोटी बेटी आठ वर्ष की है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।नौगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना और मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.