मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a person was hit by a trailer while crossing the road died on the spot

Chandauli News: सड़क पार करते समय ट्रेलर की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत.

"सैयदराजा थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।"

chandauli

8:28 PM, May 1, 2026

Share:


Chandauli News: सड़क पार करते समय ट्रेलर की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर बाइपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बिहार से आने वाली बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.