Chandauli News: वाराणसी परिक्षेत्र के 36 फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, चंदौली के 12 मोस्ट वांटेड भी सूची में शामिल.
"पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि इन अपराधियों के संबंध में कोई भी गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों, पुलिस सतर्क मित्र या व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से जानकारी दें।"
chandauli
6:12 PM, Jun 23, 2026
Share:


Ai फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने हत्या, गैंगस्टर, गोतस्करी, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 36 वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस सूची में चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जनपद के 12-12 अपराधी शामिल हैं।
चंदौली जिले से शामिल अपराधियों में गैंगस्टर, हत्या, अपहरण, गोवध, पॉक्सो और अन्य गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। इनमें अलीनगर, सकलडीहा, चकिया, मुगलसराय, चंदौली, धीना, कंदवा और नौगढ़ थानों से संबंधित वांछित अपराधियों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे हैं। डीआईजी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक इनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम घोषित होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी। साथ ही आमजन से भी इन अपराधियों के संबंध में सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इससे पहले फरवरी 2026 में गोतस्करी के 54 वांछित अपराधियों पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिनमें से 51 अपराधी गिरफ्तार या न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब केवल तीन आरोपी ही गिरफ्तारी से बाहर हैं। इसी सफलता को देखते हुए एक बार फिर बड़े स्तर पर इनामी अपराधियों की नई सूची जारी की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए पुलिस सतर्क मित्र और व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से भी सूचना देने की व्यवस्था की है।#Chandauli #VaranasiRange #UPPolice #MostWanted #CrimeNews #PurvanchalBhaskar
