Chandauli News: नहर किनारे मिला कटा हुआ हाथ, लिखा था मनीषा देवी और R, मची सनसनी.
"सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि “कटे हुए हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को इस बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें"
chandauli
9:48 PM, Nov 17, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा स्थित सनराइज स्कूल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के किनारे कटा हुआ मानव हाथ पड़ा मिला। हाथ पर ‘मनीषा देवी’ और अंग्रेजी में ‘R’ अक्षर गुदा हुआ था। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटे हाथ को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि यह किसी गंभीर अपराध से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि “कटे हुए हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को इस बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण पुलिस इसे प्राथमिकता पर जांच रही है।



