ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a smuggler arrested with 90 liters english liquor from a luxury car

Chandauli News: लग्जरी कार से 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.

"नेशनल हाइवे 19 पर वाराणसी से बिहार जा रही वणासी नंबर की कार से 90 लीटर विभिन्न शराब को बरामद किया गया है। कार चला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बदायूं जिले का निवासी बताया गया है, जबकि बरामद शराब की कीमत एक लाख से अधिक है"

chandauli

6:05 PM, Aug 19, 2025

Share:

Chandauli News: लग्जरी कार से 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा थाने में लग्जरी कार से बरामद अवैध अंग्रेजी शराब और गिरफ्तार तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर ओवरब्रिज के समीप एक वाहन से करीब एक लाख चौदह हजार रुपये कीमत की 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय और उनकी टीम ने सोमवार को नेशनल हाईवे 19 पर स्थित जेठमलपुर तिराहे के समीप उत्तरी लेन ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक सफेद टाटा जेस्ट कार नम्बर UP 65 CR 3115 से विभिन्न ब्रांड की 4 पेटी, 120 बोतल सहित कुल 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सैयदराजा पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख चौदह हजार रुपये बताई गई है। थाना सैयदराजा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त मोदित किशोर रावत, पुत्र निवासी सहबाजपुर, थाना कोतवाली, जिला बदायूँ का रहने वाला बताया गया है। बरामदगी में थानाध्यक्ष सैयदराजा, उप निरीक्षक अवधेश नारायण सरोज, हेडकॉन्स्टेबल संजय सिंह, जयंशंकर सिंह, कॉन्स्टेबल अंशुमान तिवारी, और अनंत राय शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.