ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a speeding four wheeler entered the house a couple sleeping in the verandah got seriously injured

Chandauli News: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घर में घुसा, बरामदे में सो रहे दंपती गंभीर घायल.

“बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित चार पहिया वाहन घर में जा घुसा। बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय ओहाबुद्दीन और उनकी 63 वर्षीय पत्नी शकीला बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए।”

chandauli

7:39 PM, Sep 6, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घर में घुसा, बरामदे में सो रहे दंपती गंभीर घायल.
logo

सराय रसूलपुर गांव में घर में घुसा अनियंत्रित चार पहिया वाहन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में रविवार की रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे के समय बरामदे में सो रहे ओहाबुद्दीन और उनकी पत्नी शकीला बेगम मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से घर का बरामदा क्षतिग्रस्त होने के साथ पंखा, साइकिल, चारपाई और अन्य गृहस्थी का सामान भी टूट गया।

Img

बताया गया कि ओहाबुद्दीन परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान धानापुर मुख्य मार्ग की ओर से आ रहा वाहन बारिश के बीच अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। टक्कर से बरामदे की पटिया और ईंटें दंपती के ऊपर गिर गईं। हादसे में ओहाबुद्दीन कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वाहन चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया। बताया गया कि वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व एक अन्य व्यक्ति को कब्जे में लेकर मोहरगंज पुलिस चौकी ले गई।

विज्ञापन

Img

घायल दंपती को परिजनों ने चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। ओहाबुद्दीन के छोटे बेटे मुस्ताक के अनुसार, उनके पिता के सिर, हाथ और कमर में चोट आई है, जबकि मां शकीला बेगम के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है।मोहरगंज चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को कब्जे में लिया है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजन कुमार निवासी करी गांव, थाना धानापुर बताया। चालक के अनुसार घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.