ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a speeding pickup hits a dead bike one youth riding the bike died the condition of the other is critical

Chandauli News: तेज रफ़्तार पिकअप ने मरी बाइक को टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, जिसका शव पीएम के लिए जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। वहीं दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज चल रहा है"

chandauli

8:38 AM, Nov 6, 2025

Share:

Chandauli News: तेज रफ़्तार पिकअप ने मरी बाइक को टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर.
logo

सकलडीहा केातवाली कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं दूसरे युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा है। घटना के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से वाहन की तलाश में जुट गई है।

Img

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद कुमार सक्सेना और 25 वर्षीय रोहित कुमार उर्फ हलचल सकलडीहा सघन तिराहा से अपने गांव छित्तमपुर लौट रहे थे। विशुनपुरा गांव के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को आनन-फानन में अपने वाहन से सीएचसी ले गए।

विज्ञापन

Img

जहां डॉक्टरों ने आजाद कुमार सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। रोहित कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, जिसका शव पीएम के लिए जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। वहीं दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज चल रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.