Sonbhadra News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, चालक और खलासी की मौत.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के चहलवा में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, चालक और खलासी की मौत। हादसे में दुद्धी क्षेत्र के सहमान और रविंद्र ने गंवाई जान। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की।
sonbhadra
1:18 PM, Sep 23, 2026
Share:


ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के चहलवा इलाके में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप जा घुसी। हादसे में पिकअप सवार चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हाईवे से होकर गुजर रहा था। चहलवा क्षेत्र में सड़क किनारे किसी कारणवश खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग वाहन में फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पिकअप से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मधुपुर भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सहमान (32) पुत्र वसीम, निवासी खतौली, थाना दुद्धी तथा रविंद्र (27) पुत्र अमरजीत, निवासी कादल, थाना दुद्धी के रूप में हुई है। बताया गया कि सहमान पिकअप चला रहा था, जबकि रविंद्र उसके साथ खलासी के रूप में मौजूद था।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।



