ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a speeding school bus crushed a cyclist 65 year old retired employee died

Chandauli News: तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार को रौंदा, 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मी की मौत.

“बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर में तेज रफ्तार निजी स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल सवार 65 वर्षीय हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।”

chandauli

10:00 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार को रौंदा, 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मी की मौत.
logo

AI तस्वीर....

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल सवार 65 वर्षीय हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को कब्जे में ले लिया।

समुदपुर निवासी हरेंद्र सिंह हिन्द मोटर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहकर कृषि कार्य करते थे। बताया गया कि वह कृषि कार्य के लिए डीजल लेने मझीलेपुर-मारुफपुर स्थित पेट्रोल पंप गए थे। सड़क पार करते समय मारुफपुर की ओर से तेज गति से आ रही निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ बस को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति काफी तेज थी।

विज्ञापन

बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी राधिका देवी और पुत्र संजय सिंह गुड्डू व अनिल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.