ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a speeding vehicle took the life of a eunuch a painful accident on the highway

Chandauli News: तेज रफ़्तार वाहन ने ली किन्नर की जान, हाईवे पर दर्दनाक हादसा.

"सदर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए हाईवे पर रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है"

chandauli

9:19 PM, Dec 10, 2025

Share:

Chandauli News: तेज रफ़्तार वाहन ने ली किन्नर की जान, हाईवे पर दर्दनाक हादसा.
logo

मृतक के शव को ले जाते NHAI के एम्बुलेंस कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद के सदर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के समीप हाईवे पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय पूंज्यकमल के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था और वर्तमान में नरसिंह स्थित अपनी बहन के घर रहकर किन्नर समुदाय से जुड़े कार्य कर जीवनयापन कर रहा था। परिवार के मुताबिक उसने कुछ समय पहले जेंडर-अफ़र्मिंग सर्जरी कराई थी।

Img

जानकारी के अनुसार पूंज्यकमल देर रात अक्सर हाईवे पर मौजूद ट्रक चालकों से पैसे वसूलने का कार्य करता था। मंगलवार देर रात वह सड़क किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर बिखरा मिला।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्र किया और उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए हाईवे पर रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.