ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajya sabha mp inaugurated the 70th state school judo competition 230 players from 11 divisions are taking part

Chandauli News: 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ, 11 मंडलों के 230 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा.

“नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 मंडलों के 230 खिलाड़ी, 44 टीम मैनेजर और 12 रेफरी प्रतिभाग कर रहे हैं।”

chandauli

10:09 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ, 11 मंडलों के 230 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा.
logo

नेशनल इंटर कॉलेज पहुंची राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का स्वागत करते विद्यालय के प्रधानाध्यापक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों में से 11 मंडलों के 230 खिलाड़ी, 44 टीम मैनेजर और 12 रेफरी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Img

मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने कहा कि चंदौली में जूडो खेल को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देने की जरूरत बताई। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए प्रतियोगिता को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ संपन्न कराने की बात कही। विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार राय ने विद्यार्थी जीवन में संयम, शौर्य और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मौर्य ने कहा कि जूडो आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला खेल है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के साथ अनुशासन और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह, रामा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक खेल सचिव राकेश सिंह सहित विभिन्न मंडलों के टीम मैनेजर, रेफरी, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.