Chandauli News: हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान.
“अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”
chandauli
10:11 PM, May 8, 2026
Share:


मृतक कुलदीप कुमार चौहान उर्फ दीपक की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 स्थित जियो ऑफिस के पास शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्र दीपक उर्फ कुलदीप कुमार चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्ले में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दीपक ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई के साथ इलाके में एक लाइब्रेरी भी संचालित करता था। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। उसकी तीन बहनें सनम, शीतल और लक्ष्मी हैं। पिता दिनेश कुमार चौहान एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर पिता खाना खाने के लिए घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। आसपास के युवकों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
घटना के समय दीपक की मां मिर्जापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।#ChandauliNews #Alinagar #SuicideCase #UPNews #PurvanchalBhaskar
