Chandauli News: रेलवे आरक्षण केंद्र में अचानक लगी आग, रिकॉर्ड व प्रिंटर जलकर खाक.
घटना को लेकर स्टेशन अधीक्षक उज्ज्वल सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने और पर्दा डालने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है।
chandauli
7:46 PM, Jan 20, 2026
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर आरक्षण केंद्र में रखे प्रिंटर और पुराने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगने की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। एहतियातन आरक्षण केंद्र को तत्काल बंद कर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, घटना को लेकर स्टेशन अधीक्षक उज्ज्वल सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने और पर्दा डालने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।



