मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a suspicious woman who was running away after snatching rs 50 000 from a woman coming out of the bank was caught by the mob

Chandauli News: बैंक से निकली महिला से 50 हजार छीन कर भाग रही संदिग्ध महिला को भीड़ ने पकड़ा.

"चकिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसा निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। घटना के बाद से पुलिस ने बैंक और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।"

chandauli

8:00 PM, Apr 7, 2026

Share:

Chandauli News: बैंक से निकली महिला से 50 हजार छीन कर भाग रही संदिग्ध महिला को भीड़ ने पकड़ा.
logo

भीड़ द्वारा पकड़ी गई संदिग्ध महिला, हरे साड़ी में

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कस्बे में इन दिनों बाहरी महिलाओं के एक संदिग्ध गैंग की सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह गिरोह खासतौर पर बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाकर नकदी छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला सहदुल्लापुर तिराहे के पास सामने आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला बैंक से ₹50,000 निकालकर बाहर निकली ही थी कि पहले से घात लगाए एक संदिग्ध महिला ने उसके हाथ से रुपये छीन लिए और भागने लगी। अचानक हुई घटना से पीड़िता घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसा निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। घटना के बाद से पुलिस ने बैंक और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.