ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a tanker filled with 25 thousand liters of diesel was being sent to bihar by tampering with the documents

Chandauli News: 25 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर, दस्तावेज में हेराफेरी कर भेज जा रहा था बिहार.

“चंदौली पुलिस ने नवीन मंडी के पास 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल से भरा टैंकर पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेजों में गड़बड़ी और पेट्रोल पंप के रिकॉर्ड में डीजल की हेराफेरी सामने आई है।”

chandauli

10:11 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: 25 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर, दस्तावेज में हेराफेरी कर भेज जा रहा था बिहार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया टैंकर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में कथित अवैध डीजल कारोबार का मामला सामने आया है। चंदौली कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवीन मंडी परिसर के पास जीटी रोड से 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल से भरा टैंकर पकड़ा। महाराष्ट्र नंबर के टैंकर (MH 43 AF 3359) के चालक अवधेश कुमार निवासी देवगलपुर, थाना मऊआइमा, प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, डीजल परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में कूटरचित बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल के इस्तेमाल का मामला सामने आया।

Img

पुलिस की विस्तृत जांच में संबंधित पेट्रोल पंप मेसर्स आइडियल सर्विस सेंटर के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में 13,986 लीटर डीजल का अंतर और कथित हेराफेरी भी मिली। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में चालक समेत सात लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन

Img

पुलिस के मुताबिक, अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक चंदौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.