ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a teenager riding a bicycle died in a collision with a speeding tractor angry villagers blocked the road

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.

"बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया"

chandauli

3:58 PM, Dec 14, 2025

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.
logo

सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर हटती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जयसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र नरहरपुर गांव के पास मुगलसराय–चकिया मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Img

जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव निवासी आरव उर्फ लक्की (12 वर्ष) रविवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से कोचिंग के लिए निकला था। जैसे ही वह मुगलसराय–चकिया मार्ग पर नरहरपुर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरव गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोर की मौत से आहत और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुगलसराय–चकिया मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया।

Img

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.