Chandauli News: फर्श पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान बीएचयू ले जाते समय मौत.
"फर्श पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी को देर रात सांप ने डस लिया। परिजन उसे चहनियां सीएचसी, जिला अस्पताल और फिर बीएचयू लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।"
chandauli
8:07 PM, Jul 19, 2026
Share:


फाइल फोटो- मृतका पिंकी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रइया गांव में रविवार की देर रात सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोरी पिंकी की मौत हो गई। परिजनों ने उसे बचाने के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल और फिर बीएचयू वाराणसी तक इलाज के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई।
जानकारी के अनुसार, रइया गांव निवासी अनिल की पुत्री पिंकी अपनी बड़ी बहनों गंगा और जमुना के साथ फर्श पर सो रही थी। देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। दर्द महसूस होने पर पिंकी ने बहनों को जगाकर बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। बहनों ने पास में सांप को रेंगते देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पिता अनिल और मां शिमला देवी मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर पिंकी को बीएचयू वाराणसी भेजा गया, लेकिन बीएचयू पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अनिल की बेटी की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां शिमला देवी, पिता अनिल तथा बहनें गंगा और जमुना का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
