Chandauli News: पशुओं को चारा देने गया किशोर हौदी में गिरा, मौत से परिवार में मचा कोहराम.
"धानापुर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों और परिवार की सहमति के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।"
chandauli
7:18 PM, May 14, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर घर के पशुओं को चारा-पानी देने गया था, तभी अचानक पानी से भरी हौदी में गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी पवन यादव (16) पुत्र कमलेश यादव सुबह घर के पशुओं की देखभाल करने गया था। परिजनों का कहना है कि पवन को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि पशुओं को चारा देते समय उसे दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर पानी भरी हौदी में गिर गया। काफी देर तक पवन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह हौदी में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों और परिवार की सहमति के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
